केजरीवाल सरकार की बढ़ी मुश्किलें, एक और मामले में LG ने दिए CBI जांच के आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना इन दिनों केजरीवाल सरकार के खिलाफ एक्शन मोड में चल रहे हैं। एलजी एक के बाद एक मामले में सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश कर रहे हैं।

नकली दवा और वन विभाग मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद अब एलजी वीके सक्सेना ने अब आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक में ‘अदृश्य मरीज द्वारा नकली लैब टेस्ट’ कराने के मामले में केंद्रीय एजेंसी से जांच करने की सिफारिश की है।

एलजी ने अपनी सिफारिशी खत में लिखा है कि मोहल्ला क्लीनिकों में नकली लैब टेस्ट हो रहे हैं। इसके लिए नकली या जो मोबाइल नंबर मौजूद ही नहीं हैं उन्हें दर्ज करा कर मरीजों की एंट्री दिखाई जा रही है।

Back to top button