घर में फलदार पेड़ लगाना शुभ या अशुभ, जानें वास्तु शास्त्र….

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में पेड़ पौधे जरूर लगाने चाहिए। पेड़ पौधे घर में सकारात्मकता का संचार करते हैं। यह घर में वास्तु दोष को दूर करते हैं। हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सभी पेड़ पौधे घर के लिए सही नहीं होते हैं।

घर में जब भी पेड़ पौधों को लगाने की सोचते हैं तो कई लोग फलदार पेड़ को ही चुनते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि हर फलदार पेड़ घर के लिए शुभ नहीं होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया कि कौन से पेड़ लगाने चाहिए और कौन से नहीं।

क्या घर में फलदार पेड़ लगाने चाहिए?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में फलदार पेड़ जरूर लगाने चाहिए। घर में फलदार पेड़ के लगने से नकारात्मकता संचार नहीं होता है। जीवन में खुशहाली आती है। घर में परिवार का कोई सदस्य नजर लगने की वजह से परेशान है, तो वह उतर जाती है।

कुछ फलदार पेड़ के लगने से भर से घरों की कायाकल्प हो जाती है। उसके प्रभाव से घर का वास्तु दोष खत्म हो जाता है। परिवार के सदस्यों को आर्थिक लाभ होता है। घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार हो तो वह ठीक हो जाता है। फलदार पेड़ के लगने से घर की उन्नति हो जाती है।घर में फलदार पेड़ को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसकी दिशा वास्तु के हिसाब से हो। पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व की ओर फलदार वृक्ष को लगाएंगे तो बहुत ही शुभ होगा। यह ध्यान रखें कि यह पेड़ कभी भी सूख न पाए।

Back to top button