MP: मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार, 28 विधायक बने मंत्री, देंखे लिस्ट…

मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है। सीएम ने रविवार को ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की बात कही थी। इस बीच आज राज्यपाल ने नवनिर्वाचित मंत्रियों को शपथ दिला दी है। 

18 विधायक बने कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्रियों की सूची में विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, राव उदय प्रताप सिंह सहित 18 विधायक शामिल हैं। वहीं, 6 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है और 4 को राज्य मंत्री बनाया गया।

इन 18 नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

  • कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रहलाद सिंह पटेल
  • राकेश सिंह
  • करण सिंह वर्मा
  • राव उदय प्रताप सिंह
  • विजय शाह
  • संपतिया उइके
  • तुलसीराम सिलावट
  • एंदल सिंह कंसाना
  • निर्मला भूरिया
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • विश्वास सारंग
  • नागर सिंह चौहान
  • नारायण सिंह कुशवाह
  • प्रद्युमन सिंह तोमर
  • राकेश शुक्ला
  • चेतन काश्यप
  • इंदर सिंह परमार 

इन नेताओं को बनाया गया राज्य मंत्री

  • राधा सिंह
  • प्रतिमा बागरी
  • दिलीप अहिरवार
  • नरेन्द्र शिवाजी पटेल

ये विधायक बने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • दिलीप जायसवाल
  • गौतम टेटवाल
  • लखन पटेल
  • कृष्णा गौर
  • धर्मेंद्र लोधी
  • नारायण सिंह पवार
Back to top button