OnePlus यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android 14, जानिए डिटेल्स

वनप्लस भारत के साथ-साथ दुनिया भर में टॉप स्मार्टफोन निर्माताओं में गिना जाता है। हाल ही में कंपनी ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया, जिसके कारण वह काफी चर्चा में रहा है। बता दें कि अब कंपनी ने अपने भारतीय कस्टमर्स के लिए नया अपडेट पेश किया है।

अब OnePlus 10T और OnePlus 11R के लिए Android 14 आधारित oxygenOS 14 जारी करना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी OnePlus 11R के कुछ यूजर्स ने दी , जब उन्होंने वनप्लस कम्युनिटी पोस्ट स्क्रीनशॉट शेयर किए है। इसके अलावा यह बात भी सामने आई कि यूरोप और उत्तरी अमेरिका के यूजर्स के लिए जल्द ही यह अपडेट में जारी किया जाएगा।

रिपोर्ट में मिली जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि की गई है कि एंड्रॉइड 14-आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 OnePlus 10T और OnePlus 11R के लिए भी जारी किया जा रहा है। अगर आप अपडेट को इंस्टॉल करना चाहते हैं तो आपको OnePlus से नोटिफिकेशन आने पर इसे अपडेट कर सकते हैं या मैनुअली भी चेक कर सकते हैं।

OnePlus 11R के लिए खास होगा अपडेट

  • बता दें कि रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि इस ऑक्सीजन 14 अपडेट का आकार 938.27MB और इसका फर्मवेयर वर्जन CPH2487_14.0.0.200(EX01) है।
  • इस अपडेट में कई नई सुविधाएं मिलती है, जिससे आपको बेहतर सिस्टम सिक्योरिटी और सुधार मिलेगा। यहां हम आपको कुछ चेंजलॉग के बारे में बताएंगे ।
  • इस अपडेट के साथ आपको नवंबर 2023 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच भी मिलता है।
  • यह अपडेट सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस में सुधार करता है और आपके फोन को बेहतर बैटरी लाइफ देता है।
  • इसके अलावा स्क्रीन फ्लिकर समस्या को ठीक करता है और रीबूट के बाद अनलॉक करने में हो रही समस्या को भी दूर करता है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker