31 अक्टूबर 2023 का राशिफल:- जानिए क्या कहते आज आपकी किस्मत के सितारे…

मेष राशि:- बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृषभ राशि:- पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नेत्र या उदर विकार की संभावना है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि:- क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि:- व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता या राजनेता से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि:- संतान के कारण चिंतित हो सकते हंै। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सहायता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि:- पिता या उच्च अधिकारी से तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि:- दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि:- दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

धनु राशि:- शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर राशि:- रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ राशि:- गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

मीन राशि:- जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker