हैरी पॉटर के एल्बस डंबलडोर (सर माइकल गैंबोन) का 82 साल की उम्र में निधन

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है। अभिनेता की पत्नी ने बताया कि सर माइकल गैंबोन ने 82 साल की उम्र में अस्पताल में आखिरी सांस ली। बता दें, सर माइकल गैंबोन ने हॉलीवुड की फेमस फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में प्रोफेसर एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाया था। इस फिल्म की वजह से वह सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेसम हो गए थे। उन्हें बच्चा-बच्चा जानने लगा था। आज उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनकी फैमिली को बल्कि उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा है।

इस बीमारी से पीड़ित थे प्रोफेसर डंबलडोर

उनकी पत्नी, लेडी गैम्बोन और बेटा, फर्गस ने सर माइकल गैंबोन की पुष्टि की है। उन्होंने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें लिखा है, “हमें सर माइकल गैंबोन के निधन की खबर देते हुए बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। वह बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे पति और जिम्मेदार पिता भी थे। दरअसल, सर माइकल गैंबोन को निमोनिया हो गया था। उनका इलाज चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन, डॉक्टकों की लाख कोशिशों के बावजूद वे हमें छोड़कर चले गए।”

Back to top button