अक्टूबर महीने में घूमने की बना रहे है प्लानिंग, तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर…

दुनिया भर में घूमने लायक कई जगहें हैं। ऐसे में घूमने के शौकीन लोगों को जब भी समय मिलता है तो घूमने का मौका नहीं छोड़ते। ट्रैवल एजेंसियों से लेकर रेस्टोरेंट या होटल तक पर्यटकों के लिए नई-नई योजनाएं लॉन्च करते हैं।
अगर आप भी यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन समय की कमी के कारण कहीं नहीं जा पा रहे हैं तो अक्टूबर आपके लिए सबसे अच्छा महीना साबित हो सकता है। इस महीने में होंगी कई छुट्टियां, तो जरूर देखें देश की ये जगहें
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में घूमने लायक कई जगहें हैं। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां घूमने के लिए अक्टूबर सबसे अच्छा महीना है। आप यहां प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। अक्टूबर का महीना पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप एडवेंचर प्रेमी हैं तो आप हिमाचल प्रदेश में भी इस गतिविधि का आनंद ले सकते हैं।

नैनीताल
पर्यटकों के बीच नैनीताल बहुत लोकप्रिय है। यहां पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, आप हर मौसम में इस शहर की खूबसूरती देख सकते हैं। यह पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नैनीताल सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

गोवा
अक्टूबर में घूमने के लिए गोवा भी एक बेहतरीन विकल्प है। यहां का अंजुना बीच काफी मशहूर है। इस बीच को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। इसके अलावा आप वागाटोर बीच, बम्बोलिम बीच, बस्तरिया मार्केट आदि जगहों पर भी जा सकते हैं।

जैसलमेर
जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यह राजस्थान के खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां के किले, हवेलियां और धार्मिक स्थल भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जैसलमेर की पटवों की हवेली काफी मशहूर है, इसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप जैसलमेर घूमने जाएं तो बड़ा बाग, जैसलमेर किला, गड़ीसर झील देखना न भूलें।

आगरा
आगरा का ताज महल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह देश ही नहीं विदेश में भी मशहूर है. यह अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेता है। ताज देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इसके अलावा भी आगरा में कई मशहूर जगहें हैं। महताब बाग, आगरा लाल किला, फ़तेहपुर सीकरी भी आगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।
