तुर्की के फारुक ओजर को इस मामले में 11 हजार साल की मिली सजा, पढ़ें पूरी खबर…

तुर्की क्रिप्टो एक्सचेंज थोडेक्स के संस्थापक फारुक फातिह ओजर, उनकी बहन सेराप ओजर और उनके भाई गुवेन ओजर को 11,196 साल, 10 महीने और 15 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही उनके खिलाफ लगभग 50 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

आपको बता दें कि अप्रैल 2021 में अचानक ऑफलाइन होने और ओजर के लापता होने से पहले थोडेक्स तुर्की का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज था। उसने करीब 400,000 से अधिक लोगों को चूना लगाया। 

ओजर अल्बानिया भाग गया था, लेकिन अगस्त 2022 में उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अप्रैल 2023 तक ओजर को तुर्की में प्रत्यर्पित कर दिया गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। ओजर के भाई, बहन और चार अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों को भी जेल में डाल दिया गया। जांच के दौरान कम से कम 83 लोगों को हिरासत में लिया गया। 21 दोषियों को 40,564 साल तक की जेल का सामना करना पड़ा।

अनातोलियन की अदालत ने गुरुवार को फैसले की घोषणा की, जिसमें 21 प्रतिवादियों में से 16 को बरी कर दिया गया। सबूतों की कमी के कारण जेल में बंद सात में से चार को रिहा कर दिया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker