घोसी में भारी बढ़त के बीच लखनऊ की इस सीट पर सपा ने भाजपा को को दी मात

एक तरफ घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को पहले ही राउंड से पछाड़ा हुआ है। सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह भाजपा के दारा सिंह चौहान से बढ़ी बढ़त बनाए हैं। दो बजे तक 32 में से 16 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद सपा ने 22 हजार से ज्यादा की लीड बना ली थी। दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ में भी सपा ने भाजपा को जिला पंचायत सदस्य की सीट पर हरा दिया है।

मोहनलालगंज की वार्ड नंबर 18 के उपचुनाव में सपा की रेशमा रावत ने जीत दर्ज की है। भाजपा की संगीता को रेशमा ने हरा दिया है। मिर्जापुर की सीट पर भी सपा ने भाजपा की सहयोगी अपना दल को झटका देते हुए सीट जीत ली है। यहां सपा प्रत्याशी सील कुमारी ने जीत दर्ज की है। यह सीट अपना दल की रिंकी कोल के छानबे से विधायक बनने पर खाली हुई थी। सील कुमारी ने अपना दल एस की आरती देवी को हराया है।

घोसी की तरह यहां भी सपा की रेशमा ने पहले चक्र से ही लीड बना ली थी। रेशमा को 7097 और भाजपा की संगीता को 4861 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय रेनू ने 2458 वोट हासिल किए। पहले चक्र में रेशमा ने 2113 और संगीता को 1505 वोट मिले। दूसरे चक्र में रेशमा को 1669 और संगीता को 1019 वोट हासिल हुए। अगले चक्र में फासला कुछ कम हुआ और रेशमा को 1357 और संगीता को 1081 वोट मिले।

चौथे चक्र में रेशमा को 1580 और संगीता को 1039 वोट मिले। अंतिम और पांचवें चक्र में दोनों को बहुत कम 378 और 217 वोट हासिल हो सके। इस राउंड में निर्दलीय रेनु ने 1050 वोट हासिल कर लिये।
इसके साथ ही विकासखंड बक्शी का तालाब की ग्राम पंचायत देवरी रुखारा में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के 24 जनवरी 2023 को निधन के बाद रिक्त सीट पर हुए चुनाव में उनकी बहू रितु वर्मा और माया देवी मौर्य के बीच मुकाबला हुआ। पूर्व प्रधान की बहू रितु वर्मा 143 मतों के अंतर से विजयी घोषित की गईं।रितु वर्मा को 1094 मत व माया देवी मौर्य को 951 मत मिले।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker