शिंदे गुट के विधायक के बेटे पर बिजनेसमैन के अपहरण के आरोप में FIR दर्ज

मुंबई पुलिस ने गोरेगांव पूर्व इलाके से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर में विधायक के बेटे राज सुर्वे समेत पांच ज्ञात और 10-12 अज्ञात आरोपियों का जिक्र किया है। व्यापारी के मुताबिक, उन्हें कल उनके ऑफिस से जबरन उठाया गया और बंदूक की नोक पर उन पर पटना के मनोज मिश्रा को दिए गए बिजनेस लोन को चुकाने के लिए दबाव डाला गया।

राजकुमार ने अपनी एफआईआर में कहा है, “राजकुमार को दहिसर में विधायक प्रकाश सुर्वे के कार्यालय में ले जाया गया, जहां विधायक के बेटे राज सुर्वे और उनके लोगों ने बंदूक की नोक पर उन्हें केस को निपटाने और इस बारे में किसी से बात न करने की धमकी दी।”

Back to top button