तीन साल बाद गिरफ्तार हुआ हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या का साजिशकर्ता, इतने लाख का था इनाम

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगे के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद अयाज पर 1 लाख का इनाम रखा था। तीन साल बाद इस मामले मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दंगे भड़के थे

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि वर्ष 2020 फरवरी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन को रहे थे। उसी दौरान दंगे भड़क गए थे। 25 फरवरी को वजीराबाद रोड पर चांद बाग के पास दंगे में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में युवती समेत पांच मुख्य आरोपित थे।

Back to top button