06 जून 2023 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

मेष राशि:- बुधादित्य योग आर्थिक मामलों में सफलता देगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि:- बुधादित्य योग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि:- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। फिजूलखर्ची से मन अशांत हो सकता है। पारिवािरक जीवन सुखमय होगा।

कर्क राशि:- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से कलेश मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि:- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि:- विरोधी सक्रिय रहेगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

तुला राशि:-व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

वृश्चिक राशि:- भाई-बहन का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का प्रोत्साहन रहेगा। विरोधी भी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि:-आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण तनाव मिल सकता है।

मकर राशि:- रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

कुंभ राशि:- व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि:- जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा भी संभव।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker