जानिए हथेली पर बने गुरु पर्वत से जुड़ी दस अहम बातें

भारतीय ज्योतिष के अनुसार ऐसे जातक जिनकी हथेली में गुरु पर्वत उभरा हुआ सुंदर दिखाई देता है, वे लोग अपने कार्य क्षेत्र में शिखर तक पहुंचते हैं। ऐसे लोगों में नेतृत्व करने का गुण जन्म से होता है। ये एक अच्छे लीडर भी बनते हैं। गुरु पर्वत तर्जनी अंगुली के नीचे स्थित होता है। हस्तरेखा ज्योतिष बताता है कि इस पर्वत से व्यक्ति की महत्वाकांक्षा, नेतृत्व क्षमता और भाग्य संबंधी बातें मालूम की जा सकती हैं। आइये जानते हैं गुरु पर्वत से जुड़ी खास बातें…

1. यदि गुरु पर्वत पर खड़ी रेखाएं बनी हैं तो ये शुभ फल प्रदान करती हैं। यह रेखाएं व्यक्ति को अच्छा प्रबंधक बनाती हैं।

2. यदि गुरु पर्वत पर आड़ी रेखाएं दिखाई देती हैं तो ये अशुभ होता है। इससे गुरु पर्वत के शुभ फल भी कम हो जाते हैं।

3. यदि किसी व्यक्ति की हथेली मोटी है, भरी हुई है और गुलाबी रंग की दिखाई देती है तो व्यक्ति ऊर्जावान हो सकता है।

4. अगर हथेली का रंग सफेद या पीला दिखाई देता है तो ये ऊर्जा की कमी और कमजोरी की निशानी है।

5. गुरु पर्वत पर तारे का निशान हो या रेखाओं से बने त्रिकोण या त्रिशूल का चिन्ह दिखाई देता है तो व्यक्ति अच्छा बॉस बन सकता है।

6. गुरु पर्वत पर कोई जाली या धब्बा हो तो ये व्यक्ति की कमजोर नेतृत्व क्षमता की निशानी है।

7. ऐसे लोग जिनकी हथेली पर गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है और उस पर खड़ी रेखाएं भी होती हैं तो वे लोग धर्म के कार्यों में लगे रहते हैं।

8. यदि गुरु पर्वत ज्यादा ही उभरा दिखाई दे तो ऐसे लोग धार्मिक होते हैं। ईश्वर पर गहरी आस्था रखते हैं।

9. हथेली पर ज्यादा उभरा हुआ गुरु पर्वत शुभ नहीं माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति अहंकारी भी हो जाता है।

10.हथेली पर सामान्य स्थिति तक उभरा हुआ गुरु पर्वत व्यक्ति को विनम्र स्वभाव का बनाता है। ऐसे लोगों दूसरों के सुख-दुख के साथी होते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker