धारावी में शख्स ने 20 साल की महिला को किया आग के हवाले, हालात गंभीर

महाराष्ट्र, मुंबई के धारावी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धारावी इलाके में एक शख्स ने महिला को आग के हवाले कर दिया। उसने उसे मारने का प्रयास किया। आग में झुलसने के कारण महिला का हालत नाजूक बनी हुई है। वहीं, इस घटना को अंजाम देने के आरोप में नंदकिशोर पटेल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

70 फीसदी जली महिला, हालत नाजुक

मुंबई पुलिस ने बताया कि धारावी इलाके में एक शख्स ने 20 साल की महिला को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने फौरन महिला को सायन अस्पताल में भर्ती कर दिया। लेकिन, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि आग में झुलसने के कारण महिला 70 फीसदी जल गई है। हालांकि डॉक्टर लगातार महिला के इलाज में जुटे हुए हैं।

महिला को जलाने के कारणों का नहीं चला पता

पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी नंदकिशोर पटेल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला को क्यों जलाया अभी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker