MP के ग्वालियर में फरियाद नहीं सुनी जाने पर एक दुष्कर्म पीड़िता ने थाने पहुंचकर खाया जहर

ग्वालियर जिले में फरियाद नहीं सुनी जाने पर एक दुष्कर्म पीड़िता ने थाने पहुंचकर जहर खा लिया। इस घटना के बाद पुलिस के होश उड़ गए। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना से अवगत सूत्रों ने बताया कि पुलिस की ओर से कथित तौर पर सुनवाई नहीं किए जाने के कारण महिला ने टीआई के चैंबर में जहर खा लिया। घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में महिला को जेएएच के आइसीयू में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने देर रात आरोपी एक वकील पर दुष्कर्म और उसके साथियों पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का एडवोकेट के साथ अफेयर था। वह हर बार वकील की शिकायत लेकर थाने पहुंच जाती थी। वह हर बार मांग करती थी कि उसकी नीरज के साथ शादी करा दी जाए। पुलिस ने हर बार उससे शिकायत दर्ज कराने की बात कहती। इस पर वह कभी तैयार नहीं हुई। बीते रोज तो उसने थाने में एक हलफनामा दिया था कि अब वह वकील के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराएगी। अचानक मंगलवार की रात वह 12 बजे फिर थाने पहुंची और टीआइ के चैंबर में पहुंचकर कहने लगी कि उसके साथ छल किया गया है, इसलिए वह जहर खा रही है। ऐसा कहते हुए महिला ने जहर पी लिया। 

पुलिस ने बताया कि महिला ने पूर्व में बताया उसका विवाह टेकनपुर में हुआ था। वह अधिवक्ता के संपर्क में आई तो अफेयर चालू हो गया। आरोपी नीरज उसको बहला-फुसला कर ग्वालियर ले आया और वहां उसको रखने लगा। अब शादी के लिए बोल रही हूं तो वह शादी नहीं कर रहा है। वह सोमवार और रविवार को भी महिला थाने में शिकायत करने पहुंची थी। देर रात थाने में दुष्कर्म पीड़िता के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल लेकर पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी वकील पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इंदरगंज थाना प्रभारी अनिल भदौरिया ने बताया है कि पीड़ित महिला ने पहले लिखित दी थी कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। महिला पेशे से वकील है। उसने यह आरोप साथी वकील पर ही लगाया है। महिला अपने पति से अलग रहती है। उसने अपने बयान में कहा है कि नीरज भार्गव उसके साथ 2 साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। वह अपने साथियों के सामने उसे पत्नी बताता है। पीड़िता जब शादी के लिए बोलती है तो उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के अधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker