बिहार: सिरफिरे आशिक ने ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन को मारी गोली, जानें मामला

बिहार से मुंगेर में कस्तूरबा वाटर वर्क्स स्थित एक नामचीन ब्यूटी पार्लर में रविवार की देर शाम बारात आने से पहले सज रही दुल्हन को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। गोली मारने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी कोर्ट परिसर से की है। पूछताछ में उसने इसका एकतरफा प्यार की दास्तान सुनाई।

कहां पदास्थापित था आरोपी

आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का पुत्र अमन कुमार गौरव है। वह 2021 बैच का कांस्टेबल (सिपाही) है। फिलहाल वह पटना में दंगा निरोधी दस्ता में पदस्थापित है। यह जानकारी मुंगेर के एसपी जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने दी। उन्होंने बताया कि गोली से घायल युवती का बयान दर्ज किया गया है। महेशपुर निवासी जितेन्द्र कुमार की पुत्री के फर्द बयान के आधार पर कासिम बाजार थाना में अमन कुमार के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

कोर्ट परिसर से पकड़ा गया

एसपी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल से रात में ही घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस तथा खून से सना घायल युवती का चप्पल पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान आरंभ किया। आरोपित के कोर्ट परिसर में रहने की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया

क्या है लड़की की हालत

वहीं दूसरी ओर गोली से घायल युवती का इलाज सफियासराय स्थित इमरजेंसी हॉस्पीटल में चल रहा है। जहां वह खतरा से बाहर बताई जाती है। डॉक्टर के अनुसार उसके चेस्ट में सर्जिकल इनफाइजमा की शिकायत है और थ्रोट में स्वोलिंग है। उसे अभी अस्पताल में रखा गया है। 

युवती को मारना नहीं चाहता था अमन 

पूछताछ के आधार पर डीएसपी सदर ने बताया कि अमन ने जो कहा उससे यह एकतरफा प्यार का मामला लगता है। अमन ने बताया कि वह लड़की को गोली नहीं मारना चाहता था। पटना में ही 18 मई को उसे पता चला कि उसकी शादी होने वाली है। इसके बाद वह मुलाकात करने मुंगेर चला आया। महेशपुर में उससे मिलने का प्रयास किया लेकिन भेंट नहीं हो सकी रविवार की शाम पता चला कि वह ब्यूटी पार्लर गई है। तब वह भी ब्यूटी पार्लर पहुंचा। यहां अनबन होने पर देसी पिस्तौल से गोली चला दी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker