बिहार के मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर, बारात से लौट रहे बाइक सवार युवकों की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में रफ्तार के कहर ने दो युवकों की जान ले ली। बारात से लौट रहे बाइक सवार युवकों को मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सकरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। बाइक को चलने वाली गाड़ी की तलाश की जा रही है।

दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें से एक मनियारी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव निवासी विनोद राम का 18 वर्ष का बेटा चंदन कुमार था।  दूसरा युवक मनियारी के ही जगदीशपुर गांव निवासी मुखिया राय का 28 वर्षीय बेटा संतोष कुमार था।  दोनों के घरों में घटना से कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम सकरा थाना क्षेत्र के रेपूरा गांव में बारात आई थी। खाना खा पीकर दोनों अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में एनएच 28 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को कुचल दिया। लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। दोनों का अस्पताल  पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मरने वालों में शामिल संतोष कुमार एयरफोर्स का जवान था। और 4 साल से नौकरी कर रहा था। फिलहाल दरभंगा एयर बेस पर उसकी तैनाती थी। 6 महीने पहले वैशाली के लालगंज में संतोष की शादी हुई थी। उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। दूसरे मृतक चंदन कुमार के घर पर भी मातम पसरा है।  उसकी मां का बहुत बुरा हाल है।

Back to top button