RLD के जयंत सिंह ने कहा- लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा रालोद-सपा का गठबंधन

बागपत: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से घमासान शुरू हो गया है। शुक्रवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने बागपत में समरसता अभियान शुरू करते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम कुछ नहीं हम सब एक हैं और एक मुल्क में रहते हैं। निकाय चुनाव में रालोद कार्यकर्ताओं ने नया इतिहास रचा है। सपा से गठबंधन जारी रहेगा।

रालोद अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य चौधरी जयन्त सिंह प्रात:11.16 बजे जैन धर्मशाला बागपत में समरसता अभियान तथा धन्यवाद सभा को संबोधित किया। कहा कि बागपत शहर में रालोद के सिंबल पर राजुद्दीन एडवोकेट ने चौथी बार जीत दर्ज कराई। जिसने वोट दिया उनका भी सम्मान करें और जिन्होंने वोट नहीं दी उनका भी सम्मान करें। शहर के लोगों को साथ लेकर चलने का काम करें। शहर में जो विकास रह गया उसे अब कराने का काम करें।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में रालोद को जिस तरह सफलता मिली उसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को है। निकाय चुनाव में न हम प्रचार करने आए और न हमारे बड़े नेता आए लेकिन कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। निकाय बड़ी महत्वपूर्ण ईकाई है, क्योंकि वर्तमान में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। उप्र में हर चौथा व्यक्ति शहर में रहता है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 28 प्रतिशत लोग शहर में रहते हैं। इसका मतलब गांवों में न विकास हुआ और न लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिला। इसलिए लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। ऐसे में निकायों की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की और जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

उन्होंने चौधरी चरण सिंह व अजीत सिंह का नाम लेते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि बागपत के लोग मुझे भी ऐसा ही आशीर्वाद देंगे। बागपत में बुनियादी विकास की कमी बताते हुए यहां का व्यक्ति दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। निकाय चुनाव में कई स्थानों पर रालोद तथा सपा आमने सामने रहे हैं। इसीक्रम में पूछे गए गए सवाल कया सपा के साथ रालोद का लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन रहेगा। इस पर जयन्त ने कहा कि पता नहीं यह किसके दिमाग की उपज है। सपा से गठबंधन है और रहेगा। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर जवाब दिया कि इसपर विपक्ष विचार करेगा…देखते हैं क्या होता है।

कर्नाटक में शपथ समारोह में भाग लेंगे जयन्त

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने 20 मई का बागपत का दौरा रद कर दिया, क्योंकि वह कर्नाटक में सिद्धरमैया के सीएम पद की शपथ समारोह में भाग लेने के लिए कर्नाटक जाएंगे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker