किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए जोशी, सभी को योजनाओं का लाभ मिलने का किया ऐलान

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून में एक निजी फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने किसान मोर्चा के पाधिकारियोंं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंत्री जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की आय की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मंत्री ने कहा आज मिलेट्स (मंडवा) जिसे पहले पहले गरीबों की थाली का भोजन कहा जाता था। उसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है।

उत्तराखंड में मिलेट्स के लिए धामी सरकार ने 73 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। मंत्री ने कहा मिलेट्स श्री अन्न को बढ़ावा देने और इसके प्रचार प्रसार के लिए कृषि विभाग द्वारा 13 से 16 मई तक श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें चार दिनों में लाखों की संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया।

मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो कृषि उद्यान श्री अन्न बागवानी सभी में हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे। इस दिशा में प्रदेश सरकार लागतार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रदीप दुग्गल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker