चारधाम यात्रा: बदरी-केदार से लौटे अहमदाबाद के यात्री की हार्ट अटैक से हुई मौत

ऋषिकेश: अहमदाबाद से अपने परिवार के साथ बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा कर लौट रहे एक यात्री की हृदय गति रुक जाने के कारण ऋषिकेश में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक नारणपुरा, अहमदाबाद गुजरात निवासी सुनील कुटमल (63 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण भाई कुटमाल अपने परिवार के साथ छह मई को अहमदाबाद से बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा पर गए थे।

चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

सभी यात्रा कर अहमदाबाद जाने के लिए शुक्रवार की रात को ऋषिकेश पहुंचे और तपोवन स्थित कार्बन हॉस्टल एंड होटल डेक्कन वैली में ठहरे थे। शनिवार तड़के अचानक सुनील कुटमल की तबीयत खराब हुई, जिन्हें 108 आपात सेवा की मदद से ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय लाया गय।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पुत्री पूजा ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं हुई। जबकि लौटने पर रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

दो तीर्थयात्रियों को हृदय गति रुकने से मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 11 तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। जबकि गंगोत्री यात्रा पर आए 6 तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी हैं।

11 तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत

वहीं यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थयात्रियों की चोटिल होने से मौत हुई है। शुक्रवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए संग्राम वीराभद्रा पोंगले (63)पुत्र वीराभद्रा पोंगले निवासी नया बाडगांव रोड सांई धाम लातुर महाराष्ट्र यमुनोत्री दर्शन के लिए जाते समय पालीगाड़ के पास हृदय गति रुकने से मौत हुई।

जबकि कान्तराज अरस (72) पुत्र कृष्ण राज अरस, ग्राम कुडलूर तालूक चेनापटटा, जिला रामनगर कर्नाटक की जानकीचट्टी में वीरवार देर रात को मौत हुई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker