यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 15 सीटों पर जीत की हासिल…

लोकसभा और विधानसभा में जीत का परचम फहराने वाली भाजपा ने यूपी नगर निकाय चुनाव में भी अपना जलवा कायम रखा है। 17 नगर निगमों में से 15 सीटों पर भाजपा ने फहवा फहरा दिया है। इनमें से झांसी नगर निगम का सबसे पहले रिजल्ट घोषित हुआ है। अयोध्या, गाजियाबाद और बरेली में भी भाजपा ने परचम फहराया है। हालांकि यहां अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कानपुर में भी भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। आगरा और मेरठ में बसपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कुछ ही देर में यहां भी रिजल्ट घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। 

झांसी नगर निगम

झांसी महापौर सीट भाजपा ने जीत ली है। 83,548 वोटों से भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य चुनाव जीत गए हैं। 39,903 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू दूसरे नंबर पर रहे। महापौर सीट पर झांसी में भाजपा की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भाजपा के प्रत्याशी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। हर राउंड का चुनाव परिणाम भाजपा के प्रत्याशी की बढ़त बढ़ाता रहा। 25 राउंड तक चली वोटिंग के बाद बिहारी लाल आर्य ने बड़ी जीत हासिल की।

अयोध्या नगर निगम

भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को हराकर चुनाव जीत लिया है। गिरीशपति ने प्रतिद्वदी को 27 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। गिरीशपति 1989 में चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं। 

गाजियाबाद नगर निगम

गाजियाबाद में मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल को बड़ी जीत मिली है। सुनीता दयाल ने बसपा उम्मीदवार निसारा खान को एक लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। बतादें कि 1995 में गाजियाबाद नगर निगम बनने के बाद से अब तक भाजपा यहां परचम लहराते नजर आ रही है।

बरेली नगर निगम

बरेली में दूसरी बार मेयर का चुनाव लड़ रहे उमेश गौतम ने बड़ी जीत दर्ज की है। उमेश गौतम ने अपने प्रतिद्वंदी को 54783 वोटों से शिकस्त दी है। उमेश गौतम को डेढ़ लाख वोट मिले हैं। 2017 के निकाय चुनाव में भी उमेश गौतम ने बड़ी जीत दर्ज की थी। 

गोरखपुर नगर निगम

गोरखपुर में नगर निगम मतगणना के 19वें राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर मेयर की कुर्सी जीत ली है। मंगलेश 34586 वोट से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा को यहां 95205 वोट मिले हैं जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 60619 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा है।

लखनऊ नगर निगम

लखनऊ नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल भी मेयर का चुनाव जीत गई हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। सुषमा रिटायर सैनिक प्रेम खर्कवाल की पत्नी हैं। सुषमा वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य हैं। इसके अलावा ये पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भी रह चुकी हैं।

कानपुर नगर निगम

कानपुर में भी भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने चुनाव जीत लिया है। कुछ देर बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। प्रमिला का यहां सपा की वंदना से टक्कर थी। मतगणना की शुरुआत में कांग्रेस ने भी भाजपा को टक्कर दी थी। प्रमिला पांडेय जौनपुर की मड़ियाहूं तहसील के बेलौना गांव में वर्ष 1958 में पैदा हुईं। जिस स्कूल में वह पढ़ीं उसमें आठवीं क्लास में भी सारे लड़कों के बीच अकेली लड़की थीं।  

प्रयागराज नगर निगम

प्रयागराज मे भाजपा से मेयर प्रत्याशी गणेश केसरवानी भी बड़े मतों से चुनाव जीत गए हैं। गणेश केसरवानी 1987 से सक्रिय राजनीति में हैं। पांच जनवरी 1968 को प्रयागराज में जन्में गणेश ने 1989 में राम जन्म भूमि आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था

वाराणसी नगर निगम

वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी की एक तरफा जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी को यहां सपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव भी कड़ा मुकाबला दे रहे थे। वाराणसी नगर निगम में महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

सहारनपुर नगर निगम

सहारनपुर में भाजपा के डॉ. अजय कुमार सिंह ने चुनाव जीत गए हैं। अजय कुमार ने बसपा प्रत्याशी खदीाजा मसूद को हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह ने 8816 वोटों से चुनाव जीत लिया है। डॉक्टर अजय कुमार सिंह पहली बार सक्रिय राजनीति में आए हैं। वह पिछले तीस साल से सहारनपुर में चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। शहर में दिल्ली रोड स्थित मेडीग्राम अस्पताल के संचालक भी हैं। डॉ. अजय सिंह की माताजी वर्ष 1995 में नगर पालिका बोर्ड में सभासद रही हैं। 

मुरादाबाद नगर निगम

मुरादाबाद से तीसरी बार किस्मत आजम रहे भाजपा के विनोद अग्रवाल ने एक बार फिर मेयर का चुनाव जीत लिया है।  विनोद तीसरी बार मुरादाबाद नगर निगम का चुनाव लड़ रहे थे। विनोद अग्रवाल पेशे से निर्यातक हैं। विनोद की पत्नी बीना अग्रवाल ने 2000 में सबसे पहली बार महापौर बन कर भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद वह 2007 में सपा के डा. एसटी हसनसे चुनाव हार गईं। दूसरे नंबर यहां से कांग्रेस की मोहम्मद रिजवान चुनावी मैदान में हैं।

शाहजहांपुर नगर निगम

नगर पालिका से नगर निगम बने शाहजहांपुर में पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा है। यहां मेयर पद की सीट महिला आरक्षित है। इस सीट से भाजपा ने अर्चना वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। पहली बार नगर निगम बने शाहजहांपुर में भाजपा ने परचम फहराया है। अर्चना वर्मा यहां से चुनाव जीत गई हैं। अब केवल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। 

फिरोजाबाद नगर निगम

फिरोजाबाद नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी कामिनी राठौर ने प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर देकर चुनाव जीत लिया है। भाजपा की प्रत्याशी कामिनी राठौर गृहिणी हैं। एमए तक शिक्षित कामिनी इससे पहले समाजसेवा एवं अन्य कार्यों में सक्रिय रही हैं। 33 वर्षीय कामिनी का यह पहला चुनाव है।  

मथुरा-वृंदावन नगर निगम

मथुरा-वृंदावन से भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने स्वयंसेवक हैं। आरएसएस में विनोद अग्रवाल ने सन 1972 में आईटीसी और ओटीसी स्तर का प्रशिक्षण लिया है। संघ में कई वर्ष काम करने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हो गए।

अलीगढ़ नगर निगम

भाजपा ने मेयर सीट पर उद्योगपति प्रशांत सिंघल को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो चुनाव जीत गए हैं। 38 साल के प्रशांत सिंघल 13 मेयर प्रत्याशियों में सबसे युवा है। सबसे अमीर प्रत्याशी होने का श्रेय भी उन्हें ही जाती है। नामांकन दाखिल करते समय दिए गए ब्यौरे के अनुसार वह 69.89 करोड़ के मालिक हैं। भाजपा प्रत्याशी एएमयू से ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker