जल्द ही बनने जा रहा है महाधन राजयोग, इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी गुरु बृहस्पति एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं तो गुरु बृहस्पति के गोचर का असर ज्ञान, वृद्धि, शिक्षा, संतान, दान, पिता-पुत्र संबंध आदि पर पड़ता है। गुरु ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब 18 महीने का समय लगता है। समय-समय पर गुरु उदय और अस्त होने से सभी राशि वालों पर इसका प्रभाव पड़ता है। गुरु 27 अप्रैल को मेष राशि में उदय हो चुके हैं। मांगलिक कार्यक्रम में गुरु ग्रह का अहम योगदान रहता है। गुरु एक सात्विक ग्रह है। 27 अप्रैल को गुरु उदय होने से महाधन राजयोग बन रहा है। इससे 3 राशि वालों को जमकर लाभ होने के साथ उनका भाग्योदय होने वाला है।

मेष राशि

गुरु का उदय मेष राशि वालों के लिए काफी शुभ फलदायी रहने वाला है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु उदय होने जा रहे हैं। ऐसे में इन राशि वालों की हर इच्छा पूरी होगी। करियर में काफी सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और बेहतर इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय काफी अच्छे परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में बड़े लोगों से संपर्क बनेगा।

कर्क राशि

महाधन राजयोग कर्क राशि वालों के जीवन पर अनुकूल प्रभाव डालने वाला है। इस राशि की कुंडली के नवम भाव में गुरु उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में इस समय कर्क राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। मेहनत करने वालों को बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों कई तरह के लाभ हो सकते हैं। आपका अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी धन राजयोग अच्छे दिनों की शुरुआत करने वाला है। इस राशि के पंचम भाव में गुरु गोचर करने जा रहे हैं। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को भी व्यापार में जमकर लाभ होने की संभावना है। अपनी समझदारी से समस्याओं का समाधान निकाल सकेंगे। धन कमाने में आसानी होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker