विदाई की रस्मों के दौरान दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, दुल्हन ससुराल जाने से किया इंकार, जानिए पूरा मामला

यूपी के लखीमपुर खीरी में विदाई से पहले दूल्हा और पूरी बारात मुसीबत में पड़ गई। शादी की सभी रस्मों के बाद सुबह जब बारात को विदा करने का समय तो अचानक दूल्हे के साथ ससुराल में ही अजीब घटना घट गई। जिसे देखकर दुल्हन चीख पड़ी। ससुराल वाले भी मौके पर दौड़ पड़े।  इसके बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

दरअसल विदाई से पहले कलेवा की रस्म चल रही थी, इसी बीच दूल्हे को चक्कर आ गया वह जमीन पर गिर गया। लड़की वालों को लगा कि दूल्हे को कोई गंभीर बीमारी है और इस बीमारी की बात उनसे छिपाई गई है।  काफी देर तक चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी और आखिरकार बिना दुल्हन बारात बैरंग लौटानी पड़ गई।

पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव में मंगलवार की रात शाहजहांपुर जिले से एक बारात आई थी। जनातियों ने बारातियों का दिल खोलकर स्वागत-सत्कार किया। उसके बाद द्वारचार व भोजन भी हुआ। विवाह की अन्य रस्में शुरू हुई। भांवरे पड़ने तक दोनों पक्षों मे हर्ष का माहौल था। पर बुधवार की सुबह कलेवा के समय अचानक दूल्हे को चक्कर आ गया। यहीं से मामला बिगड़ गया।

कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे के किसी गंभीर बीमारी होने की बात कहकर आगे की सभी रस्में व विदाई रोक दी। यह जानकारी वर पक्ष को होने से बरातियों मे हड़कंप मच गया। तमाम तरह से मान-मनौव्वल भी हुई। पर कन्या पक्ष के लोग विदाई के लिए राजी ही नहीं हुए। जिस पर थकहार कर दूल्हे के परिजनों ने दूल्हे सहित कुछ मुख्य लोगों को छोड़कर अन्य बारातियों को वापस भेज दिया।

दूल्हे पक्ष के लोगों ने बताया कि कन्या पक्ष ने बारात में लाया गया जेवर भी रख लिया गया है। इसके बाद भी दुल्हन की विदाई नहीं की। उधर कन्या पक्ष के लोगों के अनुसार, लड़के वालों ने दूल्हे की बीमारी की बात छिपाई। बारात की खातिदारी व अन्य कार्यक्रमों मे खर्च पैसे की वजह से ही जेवर रखा है। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई सूचना नही दी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker