पाकिस्तानः रमजान में धीमे काम को लेकर भड़का चीनी इंजीनियर, ईशनिंदा के आरोप में हुआ अरेस्ट

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में एक चीन के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। रिपोरट्स के मुताबिक रविवार शा को एक शख्स को ‘अल्लाह’ का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह चीन की गेजौबा ग्रुप ऑफ कंपनी में कर्मचारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गिरफ्तारी पाकिस्तान और चीन के बीच राजनीतिक विवाद की वजह भी बन सकती है। 

चीनी नागरिक एक इंजीनियर है। वह इस्लामाबाद से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर दसू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम करता था। रमजान के दौरान मजदूर लंबा ब्रेक लेना चाहते थे और उनकी काम करने की गति भी कम थी। इसी बात को लेकर मजदूरों और चीनी नागरिक में बहस हो गई। बहस बढ़ी तो हाथापाई शुरू हो गई। बताया गया कि इंजीनियर ने अल्लाह को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद लोग उसे मारने के लिए आ गए। 

इसके बाद भीड़ का गुस्सा देखकर कंपनी के ही एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने आकर चीनी नागरिक को हिरासत में ले लिया। उसे खैबर पख्तूनख्वा के कोहिस्तान के पुलिस स्टेशन में रखा गया है। अब उसके खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज किया गया है जिसको लेकर टाइबल काउंसिल की बैठक  बुलाई जाएगी। अब यह भी कहा जा रहा है कि चीन इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा और यह पाकिस्तान के साथ राजनीतिक विवाद का कारण बन सकता है। वहीं पाकिस्तान का कहना है कि नागरिक की सुरक्षा के लिए उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है। 

पाकिस्तान में ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी विदेशी पर ईशनिंदा का मामला दर्ज किया गया हो। इससे पहले श्रीलंकाई नागरिक की 2021 में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मजदूरों की भीड़ ने शव को ज ला दिया था मामला यह था कि मजदूरों से सफाई के दौरान एक धार्मिक स्टिकर हटाने को कहा गया था। उन्होंने नहीं हटाया तो श्रीलंकाई नागरिक ने उसे खुद से हटा दिया। इसके बाद मजदूरों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker