प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का रोमांटिक अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, देंखे तस्वीरें…

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मुंबई में हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लांच कार्यक्रम में भाग लिया। इसके पहले दोनों ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के अनुभव के बारे में बताया।

प्रियंका चोपड़ा ने फैंस से म्यूजिकल सेंटर में भाग लेने की अपील की

प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस से निवेदन किया है कि वह सिविलाइजेशन टू नेशन म्यूजिकल सेंटर में भाग ले। इसमें स्टूडियो के अलावा एक ग्रैंड थिएटर है, जिसमें 2000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जहां इस अवसर पर एली साब गाउन पहन रखा है। वहीं, निक जोनास ने ब्लैक सूट पहन रखा है। उन्होंने टी-शर्ट लेस डिटेल के साथ पहनी हुई है।

jagran

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को पोज देते हुए देखा जा सकता है

पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को स्टूल पर बैठे देखा जा सकता है। वहीं, निक जोनास उनके बगल में खड़े हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की ओर देख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में प्रियंका कैमरे की ओर देखकर पोज कर रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने एक भावुक करने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने नीता अंबानी का आभार व्यक्त किया है।

jagran

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट किया है

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट किया है। एक ने लिखा है, ‘बहुत खूबसूरत।’ एक ने लिखा है, ‘आप बहुत खूबसूरत हो।’ एक ने लिखा है, ‘आपका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा है।’ एक ने लिखा है, ‘दो खूबसूरत लोग।’ कार्यक्रम में प्रियंका और निक को इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी मिलते हुए देखा गया। दोनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा करण जौहर से भी बात करते नजर आए।

jagran

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी फैंस के बीच है फेमस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी फैंस के बीच काफी फेमस है। प्रियंका चोपड़ा जल्द सिटाडेल नामक शो में जर आनेवाली है। वह इस शो को लेकर भी काफी उत्साहित है। हाल ही में, इस शो का ट्रेलर जारी किया गया है। इसमें कई लोगों की अहम भूमिका है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker