नेहरू कंपलेक्स में लगी भीषण आग, चार घंटे बाद पाया काबू, करोड़ों का हुआ नुकसान

प्रयागराज, कानपुर की रेडीमेट कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग अभी तक पूरी तरह शांत भी नहीं हुई है क‍ि प्रयागराज शहर के चौक स्थित नेहरू कांप्लेक्स में आज सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। जिसमें लगभग 25 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। हालांकि चार घंटे से अधिक समय मशक्कत करने के बाद अग्निशमन दल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

25 दुकानें जलकर राख

सुबह आठ बजे के करीब में नेहरू कांप्लेक्स में धुंआ देख एक महिला ने लोगों को इसकी सूचना दी। जबतक लोग इकट्ठा हुए आग का तांडव फैल चुका था। धीरे-धीरे आग ने आसपास की अन्‍य दुकानों को भी चपेट में ले ल‍िया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़‍ियां आग पर काबू पाने की कोश‍िश करती रहीं।

चार घंटे की मशक्कत के बाद नेहरू कांप्लेक्स में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से दो दर्जन से अधिक दुकानों में करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है।

नेहरू कांप्लेक्स में शनिवार सुबह आग लग गई। देखते-देखते आग ने 25 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे व्यापारियों समेत आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

चौक नेहरु कांप्लेक्स में दर्जनों दुकानें खुली हैं। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने एक दुकान से धुआं उठता देखा। अभी वह कुछ समझ पाते इससे पहले आग की लपटें उठने लगी।

कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस के साथ ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग ने बड़ा रूप धारण कर लिया था। आग ने पहले 12 दुकानों को चपेट में ल‍िया। फ‍िर आग बढ़ते-बढ़ते 25 दुकानों तक पहुंच गई।  

फायर कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। अब तक आग से दो करोड़ से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

Back to top button