मून वॉक का लेना चाहते हैं आनंद, तो इन खूबसूरत झीलों को जरूर करें एक्सप्लोर

फेस्टिव सीजन चल रहा है। इस मौसम में लोग छुट्टी पर चले जाते हैं। कुछ लोग साहसिक यात्राओं पर जाते हैं तो कुछ लोग शांति की तलाश में धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप भारत में स्थित कुछ चुनिंदा जगहों पर मून वॉक का मजा ले सकते हैं।

गुरुडोंगमार झील

अगर आप मून वॉक करना चाहते हैं तो गुरुडोंगमार लेक घूमने जाएं। यह खूबसूरत झील भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 17,800 फीट है। यह विभिन्न धर्मों का प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसके लिए गुरुडोंगमार को पवित्र भूमि माना जाता है। गर्मियों में घूमने के लिए गुरुडोंगमार झील एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

डोडीताल झील

यह खूबसूरत झील देवताओं की भूमि उत्तराखंड में स्थित है। सागरचट्टी उत्तरकाशी से 19 किलोमीटर दूर है। डोडीताल झील के लिए ट्रेकिंग यहीं से शुरू होती है। यह मीठे पानी की झील है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3,657 मीटर है।

तुलियन झील

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। वहीं, कश्मीर में कई ऐसी जगहें हैं, जहां ट्रेकिंग करना मून वॉक जैसा है। इन्हीं जगहों में से एक है तुलियन झील। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3,684 मीटर है। यह खूबसूरत ट्रेकिंग डेस्टिनेशन कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में स्थित है। पहलगाँव से तुलियन झील की दूरी 16 किलोमीटर है।

केदारताल झील

यह खूबसूरत झील देवताओं की भूमि उत्तराखंड में है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 15,000 फीट है। यह एक हिमाच्छादित झील है। वहीं, केदारताल झील खूबसूरत झीलों में गिनी जाती है। केदारगंगा यहीं से निकलती है, जो भागीरथी की सहायक नदी है। ट्रेकिंग के लिए यह बहुत ही खूबसूरत जगह है।

सूरजताल झील

यह खूबसूरत ट्रेकिंग डेस्टिनेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति में है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 4950 मीटर है। मार्च के महीने में बर्फ पिघलने लगती है। इसके बाद यह झील दिखाई देती है। मार्च और अप्रैल ट्रेकिंग के लिए आदर्श महीने हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker