MP: कहीं मां के प्रेमी ने बेटी से किया दुष्कर्म, तो कहीं अपहरण के बाद नाबालिग से रेप

ग्वालियर के मुरार इलाके में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के दो खौफनाक मामले सामने आए हैं। जिसमें एक नाबालिग किशोरी के साथ उसकी मां के प्रेमी ने ही गलत वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी ग्वालियर से फरार होकर आगरा पहुंच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे आगरा से दबोचा है और मां को भी गिरफ्तार किया है। वहीं मुरार के महेशपुरा में एक 15 वर्षीय नाबालिग नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर एफ आई आर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बलात्कार

ग्वालियर के मुरार में मां के साथ अवैध संबंध रखने वाले युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। आरोपी युवक ने लड़की की मां की सहमति के बाद रेप किया। बताया जा रहा है कि महिला और युवक का लंबे समय से नाजायज संबंध है। लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी आगरा फरार हो गया था। महिला को इस बात की जानकारी थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

मामले में एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि यह मामला मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी का है आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

अपहरण के बाद रेप

वहीं एक दूसरी घटना में मुरार इलाके में ही रहने वाली 15 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी उसे अगवा कर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। बाद में परिजन बालिका को लेकर मुरार थाने पहुंचे।इसके बाद पुलिस ने इस मामले में अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में एफआइआर दर्ज की है।

मुरार थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा ने बताया कि मुरार स्थित महेशपुरा की रहने वाली 15 वर्षीय बालिका बाजार जा रही थी। इसी दौरान अनूप सिंह गुर्जर आया और उसने बालिका को अपनी बाइक पर जबरन बैठाया। इसके बाद उसे अगवा कर एक घर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी फरार है पुलिस टीम गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker