देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा होली का त्योहार, PM मोदी समेत अन्य दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

आज देश में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगों के इस पर्व की नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने होली की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने कहा कि होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने होली के त्योहार की बधाई दी। राहुल ने ट्विटर पर लिखा कि होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।

‘खुशियों का यह त्योहार जीवन में करे नई ऊर्जा का संचार’

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रंगों के पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।

खरगे ने दी होली की बधाई

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली, एकजुटता की भावना का उत्सव मनाती है और हमें रंगों की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है। यह लोगों को एक साथ लाने का त्योहार है और उनके बंधन को मजबूत करता है। होली के आनंदमय अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।

होली के अवसर पर स्वर्ण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

पंजाब में होली के मौके पर श्रद्धालुओं ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करने के साथ पवित्र ‘सरोवर’ में आस्था की डुबकी भी लगाई।

भाजपा ने ट्वीट कर दी होली की बधाई

इसके अलावा भाजपा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से देशवासियों को होली की बधाई दी है। भाजपा ने लिखा कि होली के रंग आपके जीवन में खुशी, गर्मजोशी, सफलता, समृद्धि और जीवंतता लाएं। देशवासियों को होली की शुभकामनाएं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खेली होली

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में होली का त्योहार मनाया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि होली पर्व पर मैं सभी को होली की बधाई देता हूं। आज देश एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रही है और हमारा देश और तरक्की करे और आगे बढ़े आज यही संकल्प होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी होली के मौके पर लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं सभी को होली की हार्दिक बधाई देता हूं, होली हमेशा इस बात की प्रेरणा देता है कि किसी प्रकार की घृणा, ईर्ष्या अपने मन में किसी के प्रति न रखें। इस त्योहार में न जाति भेद है न वर्ग भेद है। छोटे, बड़े, हर वर्ग के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के नरसिंह भगवान शोभायात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती हैं। पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है, भारत की समृद्धिशाली संस्कृति का प्रतीक है। इधर, उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी लोगों ने होली का जश्न मनाया।

रक्षा मंत्री ने अपने आवास पर मनाया होली का जश्न

दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया। बिहार में भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने पटना में होली का त्योहार मनाया।

उधर, दिल्ली में अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने भी होली जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है और मेरा यहां स्वागत किया गया…ये शानदार है। हैप्पी होली।

पंजाब में भी अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने होली खेली।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने राजाघाट पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को राजघाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मद्देनजर उन्होंने मंगलवार को ही घोषणा की थी कि वह आज (बुधवार को) होली नहीं मनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी दीं शुभकामनाएं

होली पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, जिस प्रकार से पूरे देश में नया उत्साह नया उमंग अमृत काल में प्रवेश कर रहा है… इससे मुझे विश्वास है कि दुनिया हमारे साथ है और दुनिया की आशाएं, अपेक्षाएं हमारे साथ हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker