बालोद में खेतों की रोपाई करने वाला वाहन पलटा, 20 लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

छ्त्तीसगढ़ के बालोके डौंडी लोहारा में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, खेत की जुताई करने जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिस एक्सीडेंट में 20 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, घायल हुए लोगों में दो महिलाओं का स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

आस-पास मची चीख पुकार

जानकारी के अनुसार आज सुबह डौंडी लोहारा के ग्राम भेड़ी से ग्राम नाहांदा में खेतों की रोपाई करने ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद आसपास में चीख-पुकार मच गई। सभी घायल दर्द से कराह रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत बचाने की कोशिश की और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। जहां 2 महिलाओं को रेफर किया गया है, वही लगभग 20 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

ट्रैक्टर पलटने से 12 लोग घायल

बीते शुक्रवार को डौंडी ब्लॉक के जिलावाही गांव से काकड़कसा गांव ट्रैक्टर में गिट्टी भर के ले जा रहे थे। तभी अचानक वो अनियंत्रित होकर पलट गया, उस दौरान ट्रैक्टर में कुल 13 लोग सवार थे। जिसमें 12 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 8 महिला और 4 पुरुष शामिल हैं। सूचना मिलने पर 108 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मजदूरों का इलाज किया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker