होली पर घर में बनाएं खसखस की स्वादिष्ट ठंडाई, जानें रेसिपी

मार्च के आते ही लोग होली की तैयारियों में लग गए हैं। होली का त्योहार हो और ठंडाई का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन ही नहीं। अगर इस होली आप भी घर पर ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो खसखस की ठंडाई एक बढ़िया विकल्प साबित होगी।

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 50 ग्राम खसखस
  • स्वादानुसार चीनी
  • जरूरत के मुताबिक पानी
  • 4-5 आइस क्यूब्स

विधि :

  • सबसे पहले एक बर्तन में खसखस के दाने पानी में डालकर 3 घंटे तक भिगोकर रख दें।
  • जब दाने नरम हो जाएं, तो इसे मिक्सी में पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  • अब में 4 चम्मच पानी डालकर फिर से थोड़ा दरदरा पीस लें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को किसी कपड़े की मदद से एक बर्तन में छान लें।
  • वहीं, बचे हुए पेस्ट में पानी डालकर इसे फिर से छान लें।
  • अब इसमें स्वादानुसार शक्कर मिलाएं और फिर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब यह अच्छे से ठंडी हो जाए, तो इसे सर्विंग ग्लास में डालकर आइस क्यूब्स के सर्व करें।
Back to top button