जैज सैक्सोफोनिस्ट वेन शॉर्टर का निधन, लॉस एंजिल्स में ली आखिरी सांस

आमेरिका के सबसे महान जैज सैक्सोफोनिस्ट और संगीतकार वेन शॉर्टर का गुरुवार को लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

महान संगीतकार के करीबियों में से एक एलिस किंग्लसे ने अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी को वेन शॉर्टर की मौत की जानकारी दी। हालांकि, वेन शॉर्टर का निधन किन कारणों से हुआ, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी।

कौन हैं वेन शॉर्टर?

वेन शॉर्टर महान संगीतकारों में से एक थे। उनका जन्म 25 अगस्त, 1933 को न्यू जर्सी के नेवार्क में हुआ था। किशोरावस्था में संगीत के प्रति उनका रुझान बढ़ने लगा और जल्द ही सैक्सोफोन बजाना शुरू कर दिया। वेन शॉर्टर और उनके भाई बीबॉप बजाया करते थे। बीबॉप एक तरह का जैज म्यूजिक है।

वेन शॉर्टर ने साल 1956 में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से संगीत शिक्षा में डिग्री के साथ स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने सेना में दो साल का समय व्यतीत किया, जहां पर जैज पियानोवादक होरेस सिल्वर के साथ अभिनय करने का मौका मिला।

बता दें कि साल 1964 में वेन शॉर्टर ने ट्रम्पेयर डेविस में शामिल होने के लिए आर्ट ब्लेकी के जैज मेसेंजर्स को अलविदा कहा था। जैज मैसेंजर्स के साथ उन्होंने 4 साल तक काम किया। इस दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब ख्याति मिली थी।

डेविस ने अपनी आत्मकथा में वेन को रियल कंपोजर बताया है। साल 1970 में वेन शॉर्टर ने वेदर रिपोर्ट की सह-स्थापना की, जहां पर उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। बता दें कि वेन शॉर्टर ने जोनी मिचेल से साथ लंबे समय तक काम किया। साल 1977 और 2002 के बीच जोनी मिचेल के जरिए रिलीज किए गए हर एक एल्बेम के लिए वेन शॉर्टर ने बेहतरीन काम किया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker