जानिए आखिर क्यों होलिका दहन में डाले जाते है नारियल

होली का त्यौहार बहुत से लोगो को पसंद होता है क्योंकि ये वो त्यौहार होता है जो रंगो से सजा होता है। यह हिंदू कैलेंडर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। वही इस बार होली बुधवार, 8 मार्च, 2023 को मनाई जाएगी तथा 7 मार्च को होलिका दहन होगा। वही होली के दिन होलिका दहन में नारियल क्यों डालते है। अक्सर हम मस्ती और रंग में भरे माहौल में छोटी छोटी बातों पर ध्यान ही नहीं देते है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसा क्यों किया जाता है।

बताया जाता है कि नारियल के माध्यम से वायुमंडल के कष्टदायक स्पंदनों को खींचकर, उसके बाद उसे होली के पांचवें दिन (रंगपंचमी) की अग्नि में डाला जाता है। इस वजह से नारियल में संक्रमित हुए कष्टदायक स्पंदन होली की तेजोमय शक्ति की मदद से नष्ट होते हैं व वायुमंडल की शुद्धि होती है। वही गुलाल उड़ाने से भी देवता खुश होते है। आप सभी जानते है कि, होली और रंग पंचमी के दिन हर कोई रंग में डूबा रहता है। होली पर लोग एक-दूसरे को खूब रंग लगाते है महिलाएं, युवतियां, युवा, बच्चे, बुजुर्ग सुबह ही टोलियां बनाकर दोस्तों एवं रिश्तेदारों को रंग-गुलाल लगाने के लिए निकल पड़ते है।

विशेष बात यह है कि, होली का त्यौहार साम्प्रदायिक सौहार्द और मस्ती के बीच मनाया जाता है। इस दिन दुश्मनी भूलकर भी सभी लोग एक दूसरे के गले लगकर होली की शुभकामना देते है तथा खूब गुलाल उड़ाते है। अक्सर हमने देखा है कि कई लोग रंगो से परहेज करते है मगर वह भी इस दिन होली की मस्ती में और रंग में डूब जाते है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker