Google ने Android in-app Browser में पेश किए नए अपडेट, जानें इन दो नए फीचर्स के बारे में…

टेक कंपनी गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए अपडेट और फीचर्स पेश करती है। अब कंपनी ने Android in-app browser में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। गूगल ने यूजर्स के Android in-app browser एक्सपीरियंस को खास बनाने के लिए कुछ सुधार किए हैं।

नए फीचर्स में कंपनी की ओर से पार्शियल कस्टम टैब्स और ऑटो- फिलिंग पासवर्ड की सुविधा लाई गई है।

Android in-app Browser क्या है

मालूम हो कि, Android in-app browser की मदद से ही यूजर किसी मोबाइल ऐप पर वेब लिंक्स का एक्सेस पाता है। यह एंड्रॉइड और आईफोन दोनों डिवाइस के लिए काम करता है।

नए अपडेट में गूगल ने जोड़ा Partial custom tabs फीचर

गूगल की ओर से यूजर्स के लिए Android in-app browser में एक नया फीचर Partial custom tabs लाया गया है। इस फीचर की मदद से ऐप डवलपर को ऐप के शुरुआती लॉन्च में पहले से ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। यूजर के जरिए किसी आर्टिकल लिंक पर क्लिक करने के बाद इस फीचर की मदद से टैब को पूरी स्क्रीन की जगह हाफ स्क्रीन पर खोला जा सकेगा।

इस फीचर की मदद से यूजर ऐप से इंटरेक्ट करने के साथ- साथ Android in-app browser को भी एक्सेस कर सकेगा। यही नहीं गूगल ने बताया है कि यह खास फीचर गूगल क्रोम पर भी काम करेगा।

in-app browser में अब Auto-filling passwords की भी सुविधा

इसी तरह गूगल ने Auto-filling passwords का नया फीचर भी पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पासवर्ड को ऑटो फिल कर पाएंगे साथ ही डिटेल्स को सेव भी रख पाएंगे।

खास बात ये कि ऐप पर बने रहते हुए यूजर डिटेल्स फिल कर सकेगा। यह फीचर किसी खास स्थिति में ऐप पर in-app browser लॉगिन पॉप-अप शॉ होने पर ज्यादा मददगार साबित होगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker