पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की आशंका, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों के कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य इलाकों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

सामान्य से कम रहेगी बारिश

विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। देश के सभी क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है।

शीतलहर का पूर्वानुमान नहीं

विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। पूरे हफ्ते के दौरान देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं रहने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 16 फरवरी यानी आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही आज मौसम साफ रहने के भी आसार हैं। 17 फरवरी को भी न्यूनतम तापमान में इजाफा देखा जा सकता है।

हैदराबाद, कोलकाता में मौसम का अपडेट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री हो सकता है। वहीं, हैदराबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। दोनों शहरों में सुबह कोहरा/धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा।

इसके अलावा अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है। वहीं, मुंबई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। दोनों शहरों में दिन भर धूप रहेगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker