मार्च की इस तारीख से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष, इन चार राशियों के खुलेंगे किस्मत से दरवाजे

हिंदू नववर्ष  ‘विक्रम संवत 2080’ इस बार 22 मार्च, बुधवार से आरम्भ हो रहा है। इसका आरम्भ बुधवार से हो रहा है। इसलिए, बुध इस नए वर्ष के राजा माने जा रहे हैं तथा शुक्र इस नए वर्ष के मंत्री माने जा रहे हैं। 2080 का नव संवत्सर “पिंगल” नाम से पुकारा जाएगा। पिंगल नामक संवत के प्रभाव से विकास के कार्यों में बाधा की स्थिति देखने को मिल सकती है। इस बार दुर्लभ संयोग के साथ इस नवसंवत्सर की शुरुआत हो रही है। क्योंकि 30 वर्षों पश्चात् शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है तथा साथ ही 12 वर्षों पश्चात् गुरु मेष राशि में प्रवेश करेंगे। तो आइए जानते हैं कि ये नया हिंदू नववर्ष किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा हिंदू संवत:-

1- मिथुन राशि:-
व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा। श्रेष्ठ कार्यों को गति दे पाएंगे। प्रबंधन प्रशासन पर विश्वास बढ़ेगा। उद्योग व्यापार से जुड़े जन अधिक अच्छा करेंगे। योजनागत ढंग से कार्य करेंगे। चर्चाओं में कामयाबी पाएंगे। उत्तरार्ध में सूर्यदेव का लाभ स्थान में रहना श्रेष्ठ नतीजों का कारक बनेगा। निरंतरता बनाए रखेंगे। कामयाबियों में वृद्धि होगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी। संपूर्ण माह श्रेष्ठ फलों को देने वाला है। सहज सतर्कता से कार्य करते रहें। बड़ों का सानिध्य बनाए रखें। लक्ष्य पर ध्यान दें।

2- सिंह राशि:-
पुण्यकार्यों पर ध्यान बना रहेगा। पेशेवरों के लिए अवसर बढ़ेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। भागेदारी की भावना बनी रहेगी। विपक्ष कमजोर रहेगा। उत्तरार्ध में अवरोधों में तेजी से कमी आएगी। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। यात्राओं की संभावना बढ़ेगी। उत्तरार्ध में बड़ों की सेवा सत्कार बनाए रखेंगे। परिजनों के साथ सलाह से कार्य करेंगे। रिश्तों को निभाएंगे। संबंधों के बल प्राप्त होगा। संस्कार परंपराओं पर जोर देंगे। नपातुला जोखिम ही लें। वाणिज्यिक कार्यों में स्पष्टता लाएं। कामकाजी प्रबंधन पर ध्यान बढ़ाएं।

3- तुला राशि:-
बड़े लक्ष्यों पर ध्यान रखेंगे। धार्मिक एवं मनोरंजक यात्राएं होंगी। मन की बात बोलने में सहज रहेंगे। अध्ययन अध्यापन में बेहतर करेंगे। वक़्त उत्तरोत्तर संवरेगा। लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। रोग दोष अवरोध हटेंगे। पेशेवर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सेवाक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। सभी को जोड़कर आगे बढ़ेंगे। विपक्ष शांत होगा। लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएं। 

4- धनु राशि:-
समय उत्तरोत्तर शुभता बढ़ाने वाला है। साहस पराक्रम एवं संपर्क बेहतर बना रहेगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। दोस्तों के साथ श्रेष्ठ पल साझा करेंगे। पठन पाठन में बेहतर रहेंगे। नवीन कोशिशों से सभी प्रभावित होंगे। घर में सुख सौख्य रहेगा। संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। भावुकता और अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें। अनुशासन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में धीरज बढ़ाएं। बड़ों की सलाह पर ध्यान दें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। मेहमान आएंगे। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker