Oppo का Find N2 Flip फोल्डेबल फोन की आज होगी धमाकेदार एंट्री, जानिए खासियत…

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो के फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip पर आज दुनिया भर की नजरें रहेंगी। कंपनी अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip से पर्दा उठाने जा रही है। Oppo Find N2 Flip को आज ग्लोबली लॉन्च किया जा रहा है।

हालांकि, कंपनी अपने देश चीन में इस फोन को पहले ही पेश कर चुकी है। यह चीन में बीते साल दिसम्बर में ही लॉन्च हो चुका है। मालूम हो कि नया डिवाइस ओप्पो का फर्स्ट एवर फोल्डेबल डिवाइस है। यही वजह है कि यूजर्स को नए फोन से बहुत सी उम्मीदें जुड़ी हैं। बाजार के जानकारों की मानें तो कंपनी के इस डिवाइस में बहुत से खास फीचर्स पेश किए जा सकते हैं।

Oppo Find N2 Flip में क्या मिल सकता है खास

Oppo Find N2 Flip को लेकर माना जा रहा है कि फोन 6.8 इंच के प्राइमरी फोल्डिंग OLED स्क्रीन के साथ पेश हो सकता है। इसके अलावा फोल्डेबल फोन Mediatek Dimensity 9000+ चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।

यह डिवाइस 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा फोल्डेबल फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

दरअसल ओप्पो की ओर से Oppo Find N2 Flip की कीमत और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। तमाम खूबियां डिवाइस के चीनी वैरिएंट के आधार पर बताई जा रही हैं।

कहां देख सकते हैं फोन का लॉन्चिंग इवेंट

ओप्पो के फोल्डेबल फोन का लॉन्चिंग इवेंट लंदन में होने जा रहा है। हालांकि, यूजर्स फोन के लॉन्चिंग इवेंट को अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर भी देख सकते हैं।

कंपनी भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे इवेंट को लाइव करेगी। यूजर्स कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट के जरिए इस इवेंट को देख सकेंगे। इसके अलावा कंपनी के फेसबुक और ट्विटर अकांउट के जरिए भी इवेंट देखा जा सकेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker