उत्तराखंड: सुबह- सुबह पौड़ी भ्रमण के लिए निकले सीएम पुष्कर धामी, गांव वालों से की मुलाकात

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पौड़ी दौरे का आज सोमवार को दूसरा दिन है। सोमवार को तड़के वह भ्रमण पर निकले और गांव वासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने पूर्व सैनिकों ने अनुभव भी साझा किए।

jagran

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रविवार रात को विश्राम किया। सोमवार सुबह उन्‍होंने रावत गांव (चन्दोला रांई) का भ्रमण किया।

इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना व गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया।

jagran

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गांव में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर योग व ध्यान भी किया।

jagran

सर्किट हाउस छोड़कर रात्रिविश्राम को रावत गांव के होमस्टे पहुंचे CM

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद पौड़ी स्थित रावत गांव में मेजर ( से.नि ) गोर्की चंदोला के मिट्टी से बने पहाड़ी शैली के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया।

उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल चाल भी जाना। पहाड़ी शैली पर बने होमस्टे का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रशंसा जाहिर की एवं रिंगाल से बने उत्पादों के बारे में जानकारी ली।

jagran

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में होम स्टे की अपार संभावनाएं है। होम स्टे स्वरोजगार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। लोगों का रुझान लगातार होम स्टे की ओर बढ़ रहा है।

jagran

होस्ट स्टे से लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति के बारे में पता चलता है। राज्य सरकार होम स्टे को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पौरी बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

jagran

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रावत गांव से विकास भवन सभागार पहुंचे और यहां एनसीसी कैडेट से संवाद किया। मुख्यमंत्री ‘क्यों होता है गांव से पलायन’ विषय पर संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। इसके बाद उन्‍होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker