पांच हजार के बजट में घूमना चाहते है भारत, तो बेस्ट है ये जगह…

फरवरी का महीना घूमने के लिए सबसे उत्तम होता है। इस महीने में वसंत ऋतु के आगमन से बाग में कोयल की आवाज गूंजने लगती है। पेड़ पौधे में नए पत्ते उग आते हैं। साथ ही देशभर में फाल्गुन महीने को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहता है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली मनाई जाती है। इसके लिए लोग घूमने के लिए फरवरी महीने का चयन करते हैं। अगर आप भी फरवरी महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और आप बजट में रहकर भारत की सैर करना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

हंपी

अगर आप बेंगलुरु के आसपास बजट में रहकर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हंपी बेस्ट डेस्टिनेशन है। इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि यह मध्यकालीन समय में विजयनगर की राजधानी थी। आजकल हंपी प्रमुख धार्मिक स्थल में से एक है। हंपी में कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। आप 5 हजार के बजट में हंपी की सैर कर सकते हैं।

बिनसर

अगर आप दिल्ली के आसपास घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बिनसर परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप 5 हजार की बजट में आराम से बिनसर घूम सकते हैं। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन देवों की भूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 34 किलोमीटर दूर है। बिनसर में घूमने के लिए बिनसर और महादेव मंदिर है। इसके अलावा, बिनसर में नेशनल पार्क भी है।

वाराणसी

अगर आप धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो धर्म नगरी वाराणसी की सैर कर सकते हैं। यह खूबसूरत धर्म स्थल उत्तर प्रदेश में है। धार्मिक शहरों में वाराणसी की गिनती शीर्ष में होती है। गंगा किनारे यह शहर अपनी धार्मिक विशेषताओं के लिए जाना जाता है। आप 5 हजार की बजट में वाराणसी की सैर कर सकते हैं।

ऋषिकेश

अगर आपके मन में देवों की भूमि उत्तराखंड जाने की प्लानिंग हैं, तो ऋषिकेश बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप 5 हजार की बजट में घूम सकते हैं। शाम के समय गंगा घाट पर संध्या आरती देखने लायक होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल होने ऋषिकेश आते हैं। इसके अलावा, ऋषिकेश में ट्रैकिंग और बोटिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।

कसोल

अगर आप बजट में रहकर भारत भ्रमण करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कसोल बेस्ट डेस्टिनेशन है। यह खूबसूरत शहर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। यह गांव बेहद खूबसूरत है। इस गांव को मिनी इजरायल भी कहा जाता है। आप 5 हजार की बजट में कसोल घूम सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker