BHU छात्रावास में द्वितीय वर्ष के छात्र की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर के डालमिया छात्रावास में रहने वाले एमएससी रसायन विज्ञान द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष कुमार नामदेव ने बुधवार की दोपहर हॉस्टल में ही विषाक्त पदार्थ पी लिया था। जिसके बाद साथियों के सहयोग से बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आशीष की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई ।

आशीष कुमार मूल रूप से रीवा, मध्य प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को मर्चरी में सुरक्षित रखवाने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है। छात्र के स्वजनों को इसकी  सूचना दी गई तो वह घर से वाराणसी के लिए निकल चुके हैं।

Back to top button