अपने पार्टनर के लिए बनाए ROSE CUP CAKE POP

वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है जो कल से दस्तक देने वाला है। वैसे 7 फरवरी को पहला दी मनाया जाता है जिसे रोज़ डे कहा जाता है। आप जानते ही होंगे रोज डे के दिन कपल्स एक दूजे को गुलाब देते हैं तथा अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैसे आज रोज डे के दिन आप अपने प्रिय को यह केक भी दे सकते हैं जो रोज जैसा नजर आएगा तथा उसे आपका पार्टनर खा भी सकता है। इसे बनाने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। जी हाँ, तो आइए आपको बताते हैं कि आपको क्या करना है। 

सामग्री:-
चॉकलेट केक: 1
चॉकलेट: 50 ग्राम
बटर: 150 ग्राम
चीनी पाउडर : 100 ग्राम
वनिला एसेंस
फ़ूड कलर: लाल, हरा

विधि:- 
सबसे पहले एक कटोरे में चॉकलेट डाल दे। अब उसमे थोड़ा सा गरम पानी डालकर उसको मेल्ट कर ले। फिर उसमे केक को तोड़कर डाल दे और उसे अच्छे से मिला ले। अब  20 मिनट के लिए उसे फ्रिज में रख दे। इसके बाद दूसरे कटोरे में बटर डाल दे तथा उसमे चीनी पाउडर को थोड़ा-थोड़ा करके मिला ले। तत्पश्चात, उसमे वनिला एसेंस डालकर मिला दे। अब उसके तैयार हो जाने के बाद उसमे से थोड़ा सा क्रीम दूसरे कटोरे में निकाल ले और फिर उसमे लाल कलर का फ़ूड कलर मिला दे। अब जिसको आपने थोड़ा सा अलग रखा था उसमे हरा कलर का रंग मिला दे। अब ठंडा होने के लिए इसे 1-घंटे तक फ्रीज़ में रख दे। अब फ्रिज में से केक के मिक्स को निकले और उसे गोल करके फिर हल्का एक ओर से दबा दे तो वह लंबा हो जायेगा। अब लॉलीपॉप वाले पाइप में हल्का घी या बटर लगाकर मोटे वाले भाग के तरफ से उसे पाइप को लगा दे। फिर क्रीम (लाल और हरे कलर के क्रीम) को पाइपिंग मशीन में भर ले और अब केक के नीचे वाले भाग पर लाल वाले क्रीम से उसे गोल कर दे। अब उसके ऊपर वाले भाग पर भी गोल-गोल घुमा दे, ध्यान रहे ऐसे घुमाये की काला वाला भाग ऊपर से नहीं नजर आए। अब उसे नीचे से ऊपर और फिर नीचे की तरफ लाये। अब जहाँ आपका पहला गुलाब का पत्ता समाप्त होता है उसके ठीक थोड़ा सा पहले से दूसरा पत्ता भी बनाये। इस तरह पूरा गुलाब बना ले। अब हरे वाले क्रीम से पत्ता बना दे एवं पुरे केक लॉलीपॉप को बनाकर उसे आधे घंटे के लिए फ्रीज़ में रख दे। और तैयार हो गया आपका ROSE CUP CAKE POP, अब आप इसे अपने पार्टनर के सामने पेश कर सकते है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker