दिल्ली के नरेला में 10वीं की छात्रा का अपहरण कर किया बलात्कार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दिल्ली के नरेला में 10वीं में पढ़ने वाली लड़की का अपहरण कर बलात्कार किया और जब लड़की ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह मारा-पीटा गया। जैसे-तैसे जान बचाकर निकली लड़की को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है तथा अपराधियों की तलाश की जा रही है।

नरेला में बृहस्पतिवार दोपहर हुई इस घटना में बुरी तरह घायल हुई पीड़िता को रोहिणी के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़िता और उसके पिता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं जिससे अपराधियों की पहचान की जा सके तथा उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

शुक्रवार को पीड़िता कि पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, बृहस्पतिवार की दोपहर में पीड़िता अपने विद्यालय से लौट रही थी। अचानक एक शख्स ने पीछे से उस पर हमला कर दिया तथा उसे दबोचकर 30 मीटर दूर एक जर्जर मकान में ले गया। उसने पीड़िता के साथ मारपीट की और बलात्कार भी किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसने पास में पड़ा पत्थर पीड़िता को दे मारा। अपनी मनमानी करने के पश्चात् अपराधी वहां से भाग गया। पीड़िता ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बताया। स्थानीय लोगों ने ही उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पीड़िता कि सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker