इस दोस्त की सलाह पर स्वामी दयानंद सरस्वती रजनीकांत के आश्रम पंहुचे विराट-अनुष्का

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा विगत 26 जनवरी से उत्‍तराखंड में हैं और किसी को कानों कान तक खबर नहीं हुई। सोमवार को देर शाम विराट कोहली, पत्नी, बेटी और मां के साथ ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे थे।

इससे पहले 26 जनवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रिसार्ट में पहुंचे थे। दोनों 29 जनवरी तक रिसार्ट में रहे। सहेजा योगा रिट्रीट सेंटर बैरागढ़, मोहनचट्टी हेंवल नदी के किनारे स्थित है।

आश्रम में सुबह योग किया और मॉर्निंग वॉक पर निकले

वहीं मंगलवार को विराट और अनुष्‍का ने दयानंद आश्रम में सुबह योग किया और मॉर्निंग वॉक पर निकले। दोपहर में उन्‍होंने आश्रम में संतों को भोजन कराया। मंगलवार को वह संतों के बीच हाथ जोड़े पहुंचे। विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

बताया गया कि विराट और अनुष्का का इस आश्रम से कोई सीधा नाता नहीं है। वह ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में आश्रम प्रवास के लिए आना चाह रहे थे। विराट कोहली को उनके मित्र अभिनेता रजनीकांत ने श्री दयानंद आश्रम जाने की सलाह दी।

अभिनेता रजनीकांत के भी गुरु रहे हैं स्वामी दयानंद सरस्वती

बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती रजनीकांत के भी गुरु रहे हैं। रजनीकांत अक्सर यहां आते रहे हैं। मंगलवार को आश्रम में जो भंडारा आयोजित किया गया, वह मुंबई के रहेजा बिल्डर्स परिवार की ओर से आयोजित किया गया है। जिसमें रहेजा परिवार की ओर से उनके मित्र विराट और अनुष्का शामिल हुए हैं।

बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker