महाशिवरात्रि पर राशिनुसार इन मंत्रों का करें जाप, सभी मनोकामना होगी पूरी

महाशिवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में खास अहमियत रखता है। इस दिन महादेव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने का विधान है। वही मान्यता है महादेव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। मात्र एक लोटा जल शिवलिंग पर अर्पित करने से महादेव अपने सभी भक्तों की मनोकामना जल्द से जल्द पूरी कर देते हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. ऐसे में इस बार यह तिथि 18 फरवरी 2023 के दिन शनिवार को पड़ रही है. संयोग से इस दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है. वही महादेव की आराधना में मंत्रों का जाप बहुत ही कल्याणकारी एवं शुभफल देने वाला साबित होता है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग आराधना करते हुए व्यक्ति को अपनी राशि के मुताबिक शिव मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। मान्यता है महाशिवरात्रि पर राशि के मुताबिक शिवमंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए महाशिवरात्रि पर किन मंत्रों का जाप करना फलदायी होगा…

मेष राशि:- मेष राशि वाले महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा के बाद ‘ह्रीं ओम नम:शिवाय ह्रीं’ मंत्र का जप 108 बार करें। 
वृष राशि- वृष राशि वाले जातक मल्लिकार्जुन का ध्यान करते हुए ओम नम:शिवाय मंत्र का जप करें। 
मिथुन राशि- इस राशि वाले लोग शिवरात्रि के दिन महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जप करें। 
कर्क राशि-  इस महाशिवरात्रि महादेव आप के ऊपर अपनी कृपा बरसाएं तो शिव पूजा के बाद ओम हौ जूं स: इस मंत्र का जप करें। 
सिंह राशि- सिंह राशि वाले लोग इस महाशिवरात्रि को ह्रीं ओम नम:शिवाय ह्रीं का कम से कम 51 बार मंत्र का जप करें। 
कन्या राशि- इस शिवरात्रि कन्या राशि वाले ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जप करें।
तुला राशि- तुला राशि वाले इस शिवरात्रि शिव पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का 108 बार जप करें। 
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग शिवरात्रि के दिन ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं मंत्र का जप करें।
धनु राशि- शिवरात्रि के दिन चन्द्रमा कमजोर होता है। धनु राशि वाले जातक इस दिन ओम तत्पुरूषाय विध्म्ये महादेवाय धीमाह। तन्नो रूद: प्रचोदयात के मंत्र का जप करने से चंद्रमा मजबूत होता है तथा शिव जी की कृपा मिलती है।
मकर राशि- इस राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए ओम नम: शिवाय का जप करें। 
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
मीन राशि-  ओम तत्पुरूषाय विघ्म्हे महादेवाय धीमहि तन्नो रूद्र प्रचोदयात् मंत्र का जप करना चाहिए। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker