दुनिया भर में अपने बेहतरीन काम से ये भारतीय एक अलग बना चुके हैं पहचान..

आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के दिन ही साल 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। गुलामी की बेड़ियों में जकड़े भारत को इस दिन एक नई पहचान मिली थी। हालांकि देश 15 अगस्त 1947 को ही आजाद हो गया था।

इस मौके पर आज आपको ऐसे भारतीयों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बड़ी टेक कंपनियों की कमान अपने हाथों में लिए हैं। ये लीडर टेक कंपनियों के हेड के पद पर दुनिया भर में अपने बेहतरीन काम को लेकर मशहूर हैं। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के लीडर्स के अलावा भी ऐसी कई कंपनियां हमारी लिस्ट में शामिल हैं, जिनके हेड भारतीय हैं।

Sundar Pichai

सबसे पहले बात गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc के सीईओ सुंदर पिचाई की करते हैं। साल 2014 में सुंदर पिचाई गूगल की कमान संभाले हुए गूगल के सीईओ के पद पर कार्यरत थे। वहीं ठीक पांच साल बाद यानी 2019 में वह अपने बेहतरीन काम से गूगल की पैरेंट कंपनी के हेड बने।

Satya Nadella

भारतीय मूल के सत्या नडेला की पहचान वर्तमान में टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के रूप में होती है। सत्या नडेला साल 2014 से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ पद का कार्यभार संभाल रहे हैं।

Nikesh Arora

निकेश अरोड़ा वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी सिक्योरिटी कंपनी Palo Alto Networks के सीईओ और चेयरमैन पद पर नियुक्त हैं। निकेश अरोरा उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से हैं।

Shantanu Narayen

शांतनु नारायण का नाम भी दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में से एक से जुड़ा है। शांतनु नारायण Adobe के सीईओ हैं। उन्होंने अडोब कंपनी को साल 1998 में जॉइन किया था, तब वे कंपनी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर थे।

Arvind Krishna

अरविंद कृष्णा वर्तमान में टेक कंपनी आईबीएम के सीईओ पद पर हैं। साल 2020 में ही टेक कंपनी में अरविंद कृष्णा की नियुक्ति इस कार्यभार के लिए हुई।

Anjali Sud

अंजली सूद का नाम ऑपन वीडियो प्लेटफॉर्म Vimeo से जुड़ा है। अंजली कंपनी के सीईओ पद का कार्यभार संभालती हैं। वह साल 2017 से कंपनी के इस पद पर नियुक्त हैं।

Steve Sanghi

स्टीव सांघी टेक कंपनी Microchip के एक्जीक्यूटिव चेयर पर्सन हैं। स्टीव की कंपनी में इस पद पर नियुक्ती साल 2021 में हुई थी।

Sanjay Mehrotra

इस लिस्ट में अगले भारतीय संजय मेहरोत्रा का नाम शामिल है। संजय मेहरोत्रो टेक कंपनी Micron Technology के प्रेजिडेंट और सीईओ हैं।

Revathi Advaithi

रेवती अद्वैती की पहचान टेक कंपनी Flextronics की सीईओ के रूप में होती है। वह साल 2019 से कंपनी में यह कार्यभार संभाल रही हैं।

Jayashree Ullal

जयश्री उल्लाल Arista Networks की सीईओ और प्रेजिडेंट के रूप में पहचानी जाती हैं। क्लाउड नेटवर्किंग कंपनी में जयश्री की नियुक्ती साल 2008 में हुई थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker