फरवरी महीने में स्कूबा डाइविंग का लेना चाहते है आनंद, तो इन जगहों की करें सैर

फरवरी का महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में बसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है। इसके लिए फरवरी में मौसम बेहद सुहाना रहता है। इस महीने में न ज्यादा गर्मी और न ज्यादा ठंडी पड़ती है। पर्यटक सैर सपाटे और प्रकृति का दीदार करने के लिए फरवरी के महीने का चयन करते हैं। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों और फैमिली के साथ वेकेशन पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी फरवरी में दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वेकेशन को यादगार बनाने के लिए स्कूबा डाइविंग डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। आजकल स्कूबा डाइविंग ट्रेंड में है। बड़ी संख्या में पर्यटक देश के विभिन्न हिस्सों में स्कूबा डाइविंग के लिए जाते हैं। आइए, इन खूबसूरत स्कूबा डाइविंग डेस्टिनेशन के बारे में जानते हैं-

-अगर आप फरवरी के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन है। फरवरी के महीने में गोवा में ‘गोवा कार्निवल’ का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा, आप गोवा में स्कूबा डाइविंग का भी आनंद उठा सकते हैं।

-आप स्कूबा डाइविंग के लिए पुदुचेरी भी जा सकते हैं। वेकेशन के लिए पुदुचेरी परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। वहीं, आप अपने दोस्तों के साथ पुदुचेरी में स्कूबा डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं। इस मौके पर समुद्र की खूबसूरती से भी रूबरू हो सकते हैं।

-पर्यटन के लिए अंडमान निकोबार सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए अंडमान निकोबार जाते हैं। यहां कई खूबसूरत द्वीप हैं। इनमें एक शहीद द्वीप है। जहां आप अपने दोस्तों के साथ स्कूबा डाइविंग का आनंद उठा  सकते हैं।

-अगर आप मुंबई के आसपास ही स्कूबा डाइविंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो तारकर्ली परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह खूबसूरत बीच महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में स्थित है। यह बीच दुर्ग के किनारे स्थित है। आप किले की भी सैर कर सकते हैं। साथ ही यादगार तस्वीर सहेज सकते हैं।

-स्कूबा डाइविंग के लिए नेत्रानी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप यहां पर बोटिंग, सर्फिंग, फिशिंग आदि चीजों के साथ स्कूबा डाइविंग का भी आनंद उठा सकते हैं।  यह खूबसूरत द्वीप मुरुदेश्वर से तकरीबन किलोमीटर दूर है। आप दोस्तों के साथ घूमने और स्कूबा डाइविंग के लिए नेत्रानी जा सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker