भारत में करना चाहते हैं फिजी की सैर, तो इन खूबसूरत बीच की जरूर करें सैर

फिजी को दूसरा भारत भी कहा जाता है। यहां सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी भी शामिल है। आसान शब्दों में कहें तो फिजी में आप स्थानीय लोगों से हिंदी में बात कर सकते हैं। यहां अवधी हिंदी प्रचलित है। इसके चलते देसी शब्द अधिक इस्तेमाल होते हैं। स्थानीय लोग अवधी में बात करते नजर आ जाएंगे। इसके लिए फिजी को मिनी इंडिया भी कहते हैं। इतिहासकारों की मानें तो 1920 के दशक में बड़ी संख्या में भारतीय स्वेच्छा से फिजी गए और वहीं बस गए। आज फिजी की अर्थव्यस्था की रीढ़ भारतीय हैं। प्रशान्त महासागर पर बसा यह द्वीप तटीय खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक फिजी घूमने जाते हैं। अगर आप भी फिजी की सैर करना चाहते हैं, तो देश में स्थित इन बीच पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

मालपे

कर्नाटक के उडुपी से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर मालपे द्वीप स्थित है। यह द्वीप मछली पालन के लिए जाना जाता है। इसके आसपास मछुवारा समाज के लोग रहते हैं। इस तट की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि आप चौबीस घंटे वाई फाई का यूज कर सकते हैं। इस तट पर सी फूड के जायके का स्वाद उठा सकते हैं। इसके अलावा, आप सैंड बीच पर वाकिंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो मालपे वेकेशन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।

गणपतिपुले

यह बीच आस्था का केंद्र है। इस बीच पर भगवान श्री गणेश का मंदिर है। इस मंदिर में गणेशजी की प्रतिमा स्थापित है। इस प्रतिमा के बारे में कहा जाता है कि यह प्रतिमा 400 साल पुरानी है। अरब सागर के तट पर बसा यह शहर गणपतिपुले के नाम से जाना जाता है। यह शहर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित है। इस बीच की खूबसूरती देखने लायक है। साफ सफाई के मामले में भी गणपतिपुले बीच अव्वल पर है। अगर आप बीच वॉक का आनंद उठाना चाहते हैं, तो गणपतिपुले बीच जरूर जाएं।

वरकला बीच

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले से 51 किलोमीटर और कोल्लम से 37 किलोमीटर की दूरी पर वरकला बीच स्थित है। यह एक छोटा सा गांव है। इस बीच के समीप विष्णु मंदिर और शिवगिरि मठ है। इस बीच पर स्पा सेंटर भी है। यहां आयुर्वेद तरीके से मसाज की जाती है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक वरकला बीच जरूर जाएं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker