रांची में अपने दोस्तों से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, सुसाइड नोट बरामद

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने देने वाली घटना सामने आ रही है। यहाँ जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र के सिंह मोड़ के साईं अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला ने फंदे से झूलकर खुदखुशी कर ली। महिला का शव बुधवार की शाम को फ्लैट से मिला। मृतक का नाम अलका पांडे है। वह 34 साल की थीं। मूलरूप से आरा की रहने वाली अलका हटिया स्थित साईं अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में पति अभय कुमार मिश्रा के साथ रहती थीं। 

पुलिस के अनुसार, महिला के पास प्राप्त हुए सुसाइड नोट से उसे बदनाम करने की बात बताई गई है। खबर के मुताबिक, महिला के पति शिक्षा से जुड़े एक ऑनलाइन कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह कंपनी के काम से हजारीबाग गए थे। शाम को जब वह लौटे तो फ्लैट का दरवाजा बंद था। दूसरी चाबी से जब वह दरवाजा खोलकर फ्लैट में अंदर आए तो देखा कि उनकी बीवी अलका फंदे से झूल रही है। घटना की खबर प्राप्त होने के बाद जगन्नाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। 

वही पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। सुसाइड नोट अलका के शव के पास ही मिला। जिसमें यह लिखा गया है कि जब वह कोलकाता में रह रही थी, उस समय उनकी कुछ दोस्त थी। रांची आने के बाद उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करना आरम्भ कर दिया। बहुत मना करने के बाद भी वह नहीं मानी। जिससे वह बहुत तनाव में रह रही थी। नोट में उन दोस्तों के नाम भी लिखे हैं। इसी कारण खुदखुशी की बात सामने आ रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि सुसाइड नोट की तहकीकात की जाएगी। साथ ही जिनका नाम सुसाइड नोट में है, उन सभी से पूछताछ की जाएगी। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker