मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने किया बड़ा खुलासा, यौन उत्पीड़न को लेकर कही यह बात

टेलीविज़न के चर्चित कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी की भूमिका निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि खूबसूरती के लिए भी ख़बरों में रहती हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिखाया जाता है की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता, अय्यर की पत्नी बनी हैं। 

वहीं, जेठालाल बने दिलीप जोशी बबीता जी पर लट्टू हैं। बहरहाल, ये तो थी सीरियल की बात। हालांकि, आज हम आपको मुनमुन की रियल जिंदगी से जुड़े एक ऐसे घटनाक्रम के बारे में बताने का रहे हैं जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। यह पूरा घटना #मीटू कैंपेन से जुडी हुई है तथा वर्ष 2017 की है। 

असल में 2017 में बॉलीवुड में #मीटू की आंधी चली थी। इस कैंपेन से जुड़कर कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामलों को जगजाहिर किया था। इसी क्रम में मुनमुन दत्ता ने भी उनके साथ हुई उत्पीड़न की घटना को सार्वजनिक करते हुए एक लंबी चौड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखी थी। इस पोस्ट में मुनमुन ने कहा था कि उनके एक बड़े कजिन ही उन्हें बुरी नज़र से देखा करते थे। मुनमुन दत्ता की मानें तो जब वे महज 13 साल की थीं तब इस कजिन ने उन्हें बुरी नियत से छुआ था, जबकि वो स्वयं लड़कियों का पिता है। मुनमुन यहीं नहीं रुकी थीं बल्कि उन्होंने आगे और एक खतरनाक खुलासा किया था। मुनमुन दत्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उनका शोषण एक ट्यूशन टीचर ने भी किया था जिसने उनके अंडरपेंट्स में हाथ डाल दिया था। मुनमुन द ने लिखा था कि पास्ट में हुए इन हादसों को याद करके उन्हें रोना आ गया था। बता दें कि हाल ही में जर्मनी घूमने गईं मुनमुन एक हादसे का शिकार हो गईं थीं जिसके चलते उन्हें अपनी ट्रिप बीच में ही छोड़कर वापस भारत आना पड़ा था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker