जानें चीन से आने वाले यात्रियों को लेकर निभिन्न देशों के नियम..

चीन में जीरो कोविड पॉलिसी में ढील दिए जाने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आया है। चीन में बढ़ते महामारी के मामलों के बाद कई देशों ने चीनी यात्रियों पर अंकुश लगाया है। चीन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विभिन्न देशों में नियमों की सूची नीचे दी गई है।

अमेरिका

अमेरिका में 5 जनवरी से चीन के यात्रियों पर के लिए COVID-19 परीक्षण अनिवार्य होगा। सभी हवाई यात्रियों को चीन, हांगकांग या मकाऊ से यात्रा शुरू करने से पहले अधिकतम दो दिन पुरानी निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने भी कहा कि अमेरिकियों को भी चीन, हांगकांग और मकाऊ की यात्रा पर भी पुनर्विचार करना चाहिए।

भारत

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए एक COVID-19 निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य की है। उन देशों के यात्रियों में यदि कोविड-19 के लक्षण दिखाई देते हैं या उनका टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

jagran

जापान

निगेटिव COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट की जरूरत होगी। पॉजिटिव पाए जाने वालों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा। चीन के लिए नए सीमा उपाय 30 दिसंबर की आधी रात से प्रभावी हो जाएंगे। सरकार चीन के लिए उड़ानें बढ़ाने के लिए एयरलाइंस के अनुरोधों को भी सीमित कर देगी।

इटली

देश ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए COVID-19 एंटीजन स्वैब और वायरस सीक्वेंसिंग कराने का आदेश दिया है। मिलान के मुख्य हवाई अड्डे मालपेंसा ने पहले ही बीजिंग और शंघाई से आने वाले यात्रियों का परीक्षण शुरू कर दिया था। मंत्री ओरेजियो शिलासी ने कहा, “इतालवी आबादी की सुरक्षा के लिए वायरस के संभावित रूपों की निगरानी और उसका पता लगाने के उपाय जरूरी हैं।”

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker